रायपुर। कोरोना की इस तीसरी लहर में बड़ी संख्या में डॉक्टर संक्रमित हो रहे हैं. रायपुर के एम्स में बड़ी संख्या में डॉक्टरों के संक्रमण के मामले सामने आए हैं. एम्स के 34 इंटर्न डॉक्टरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. बता दें कि 40 इंटर्न डॉक्टरों को कोविड टेस्ट कराया गया. जिसमें 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद एम्स में दहशत का माहौल है. इधर एम्स अधीक्षक का अमानवीय चेहरा सामने आया है. जिन्होंने डॉक्टर्स और इंटर्न को हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है. बाहर किराए के घर में रहने को कहा है.
अब तक 1000 से अधिक डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ आया कोरोना की चपेट में । मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चंडीगढ़, लखनऊ और पटियाला में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. देश में अब तक 1000 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुका है.
बुधवार को प्रदेश में कोरोना विस्फोट : बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 1615 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज 37 हजार 393 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं. छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस 4500 से अधिक है.

Journalist खबरीलाल