रायपुर: मंदिर हसौद पुलिस ने ए.टी.एम. मशीन तोड़कर रकम चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 5 जनवरी की दरम्यानी रात्रि थाना मंदिर हसौद पुलिस की रात्रि गश्त पार्टी थाना क्षेत्र में गश्त कर रहीं थी, इसी दौरान मंदिर हसौद बस्ती स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. बूथ के अंदर एक व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन को तोड़फोड़ कर नगदी रकम चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
जिसे रात्रि गश्त ड्यिूटी में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा गया, व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम प्रीतम कुशवाहा बताया, जो की मध्यप्रदेश के सागर का रहने वाला है। आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 15/22 धारा 457, 380, 511, 427 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेंचिस जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Journalist खबरीलाल