रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व
मंत्री राजेश मूणत ने एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि
देश भर से जिस कांग्रेस का सफाया हो गया, वह अब बौखलाहट में इस स्तर की चूक
करेगी सोचकर ही अजीब लगता है। इस घटना का जश्न मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिन्होंने प्रदेश का सारा संसाधन और समय कांग्रेस
को सौंप दिया है, उन्होंने आजाद भारत में हुई ऐसी पहली घटना पर भी
प्रतिक्रिया देने में पूरे चौबीस घंटे का समय लिया। फिर भी घटना की निंदा
तक नहीं की।
गुप्त यात्रा पर है राहुल गांधी
मूणत
ने कहा कि इस मामले में एक कांग्रेस सरकार देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ
साजिश के कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी गुप्त
यात्रा पर हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि
राहुल गुप्त मीटिंग कर रहे होंगे। क्या यह हमला इसी गुप्त मीटिंग का परिणाम
है? पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य ने पूरे देश को
विश्व पटल पर अपमानित किया है। उपद्रवियों को आखिर किसने बताया कि
प्रधामनंत्री उस रास्ते से जाएंगे। यह सब सोची-समझी साजिश का नतीजा है,
अचानक नहीं हुआ।

Journalist खबरीलाल