रायपुर । राज्य के गोठानों में अब बाजार
की मांग के हिसाब से उत्पाद तैयार किए जाएंगे। साथ ही इन उत्पादों की
मार्केटिंग भी की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसरों को इसके लिए
योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को गोधन न्याय
योजना के तहत गोबर विक्रेताओं और गोठान समितियों को पांच करोड़ 37 लाख रुपये
का आनलाइन भुगतान किया।
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में
सीएम बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना को हम मिशन मोड में संचालित कर रहे
हैं, ताकि गोठानों में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बाजार की मांग
के आधार पर उत्पाद तैयार हो और उसकी मार्केटिंग से समूह को ज्यादा से
ज्यादा लाभ हो। गोबर से बिजली उत्पादन की शुरुआत करने के बाद अब गोबर से
प्राकृतिक पेंट के निर्माण की ओर हम बढ़ रहे हैं।
बीते सवा सालों में
गोठान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। गोठानों के जरिए स्वावलंबन के कार्याें
में पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने गोठानों में रूरल
इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना के कार्य में तेजी लाने के साथ ही महिला
स्व-सहायता समूहों को बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन तैयार करने की
ट्रेनिंग देने की बात कही। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि 2,201
गोठान स्वावलंबी हो चुके हैं।

Journalist खबरीलाल