Breaking News

News Raipur Police :: करोड़ों रूपए की ठगी करने वाले 3 अंर्तराज्यीय ठग गिरफ्तार, रायपुर निवासी रिटायर्ड प्राचार्य को बनाये थे शिकार:

post

रायपुर। बीमा पाॅलिसी कैंसल होने के नाम पर देश भर में करोड़ो रूपए की ठगी करने वाले बिहार के 3 अंर्तराज्यीय ठग को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी उदय रावले ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शांति विहार कालोनी डंगनिया रायपुर में अपने परिवार के साथ रहता है तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य है। दिनांक 10.08.2020 को मोबाईल नंबर 8869848617 से प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर काॅल आया और मोबाईल धारक ने प्रार्थी को बोला कि आपका एल.आई.सी. एवं एच.डी.एफ.सी. की पाॅलिसी कैंसल होकर लोकपाल में आई है। मैं इस फाइल को डील कर रहा हूं आप फाईल चार्ज आदि के नाम से 68,262 रूपए एल.आई.सी. सोल्यूशन खाते में जमा करें। जिस पर प्रार्थी ने उसके बोलेनुसार दिनांक 14.08.2020 को 68,262 रू. उनके एल.आई.सी. सोल्यूसन खाता क्रमांक 316801010037964 में जमा किया।

इसके बाद एक और मोबाईल नंबर 9990739147 से भी प्रार्थी के मोबाईल फोन पर काॅल आया तथा उक्त दोनों मोबाईल नंबरों के धारकों द्वारा प्रार्थी को सिक्यूरिटी टेक्स आदि के नाम से लगातार अलग-अलग खातों में अलग – अलग तिथियों में कुल 39,13,364/- रूपए जमाकर धोखाधड़ी किये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 523/21 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।   

आरोपियों द्वारा उन मोबाईल नंबरों एवं खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को कारित करने के लिए किया गया था। दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी आयुष कुमार सिंह एवं मंटू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह के दिल्ली में निवास स्थान के संबंध में अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी आयुष कुमार सिंह एवं मंटू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं।

इसी प्रकार मधुबनी बिहार में कैम्प रहीं टीम द्वारा आरोपी राघवेन्द्र कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी गोविंद के साथ मिलकर लाखों रूपये की ठगी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार करने के साथ ही देश भर में बीमा पाॅलिसी कैंसल होने के नाम पर अलग – अलग लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करोड़ो रूपए की ठगी करना बताया गया है। प्रकरण में आरोपी गोविंद फरार है जिसकी पतासाजी की जाकर गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

आरोपी आयुष कुमार सिंह, मंटू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह एवं राघवेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से आधार कार्ड, पेन कार्ड, अलग – अलग बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, चेक बुक, बैंक पास बुक, सील मोहर एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपी आयुष कुमार सिंह एवं मंटू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner