Breaking News

जेल से 6 अपराधियों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया:

post

 मुजफ्फरनगर (उप्र). राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव
के मद्देनजर जिला जेल प्रशासन ने कई खतरनाक अपराधियों को राज्य की अलग-अलग
जेलों में स्थानांतरित कर दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी
दी। मुजफ्फरनगर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर
सुशील मूंछ और मारे गए गैंगस्टर विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी को
आंबेडकर नगर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। मूंछ के खिलाफ अकेले मेरठ
और मुजफ्फरनगर जिलों में हत्या के कम से कम 10 मामले दर्ज हैं, वहीं सतीश
त्यागी हत्या मामले में मीनू उम्रकैद की सजा काट रही है और सामूहिक हत्या
के एक मामले में मुख्य आरोपी भी है। शर्मा ने बताया कि मीनू के गिरोह के सदस्य शार्प शूटर सर्वेंद्र को
कासगंज जेल, सट्टा कारोबार के सरगना सनी चिड्ढा को उन्नाव, आजीवन कारावास
की सजा काट रहे अनुज को चित्रकूट और एक अन्य अपराधी रवींद्र को लखनऊ जेल ले
जाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद इन
अपराधियों को स्थानांतरित किया गया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner