बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर एरिया
कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर तीन लोगों की हत्या से इन्कार कार किया है।
प्रेस नोट में कहा गया है कि उनकी पार्टी तीन की नही एक मिलिशिया कमांडर
कमलू पुनेम की हत्या की है। नक्सलियों का कहना है कि मिलिशिया कमांडर कमल
पुनेम को पुलिस एजेंट के रूप में काम करना था तथा वर्ष 2018 में पार्टी की
ओर चेतावनी भी दी गई है, पर वह हमारी गोपनीयता भंग कर पुलिस मुखबिर बना था।
पुलिस से मुखबिरी के लिए कमलू को 10 हजार रुपये इनाम भी मिला है।
मिलिशिया
कमांडर कमलू पुनेम ने हमारे पार्टी व जनता पर हमला करवाकर नुकसान पहुंचाया
है। ग्राम हिरोली, पुसनार, मर्रीवाडा़, बुरजी, मेटापाल सहित कई गांव में
कमलू की पुलिस मुखबिरी से नुकसान उठाना पड़ा। नक्सलियों ने कमलू पर यह भी
आरोप लगाया है कि वह मिलिशिया कमांडर रहते हुए अपनी चचेरी बहन मंगी पुनेम
से शारीरिक संबंध बनाकर रखा था। पार्टी के लीडर इसके लिए कमलू को कई बार
चेतावनी भी दिए, लेकिन वह नहीं माना, और चचेरी बहन का साथ लेकर समर्पण कर
नई जिंदगी जीना चाहता था। इसकी भनक मिलने पर 29 दिसंबर को जनता की अदालत
में फैसला कर हत्या की गई।

Journalist खबरीलाल