Breaking News

NEWS RAIPUR:: राजधानी में कोरोना मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों को जांच के लिए कर रहे प्रेरित:

post

 रायपुर । जिला प्रशासन के
मार्गदर्शन में कोरोना मरीजों और उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान व
कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए स्पेशल सेल सक्रिय है। कलेक्टर सौरभ कुमार के
मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष में कर्मचारी तीन पालियों में तैनात हैं, जो
फोन से संपर्क कर न सिर्फ कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते
हैं, बल्कि उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान कर सभी को कोरोना जांच
के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।

150 कर्मियों की लगी ड्यूटी

इस
कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी मुकेश कोठारी के अनुसार हर मरीज तक पहुंच
सुनिश्चित करने स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व विभाग के 150 कर्मचारी इस कार्य
में लगाए गए हैं, जो निर्धारित प्रपत्र के अनुसार मरीजों की संपूर्ण
जानकारी लेते हैं। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रत्येक शिफ्ट में 50 कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों
की संख्या बढ़ने के साथ ही न्यू सर्किट हाउस परिसर में विगत छह जनवरी से टीम
आकार को विस्तृत कर इस स्पेशल सेल का संचालन किया जा रहा है। 

मास्क नहीं पहनने वाले 791 लोगों से 63 हजार वसूला जुर्माना

कोरोना
के बढ़ते केस को ध्यान में रखकर नगर निगम की टीम शहर में बिना मास्क पहनकर
घूमने वालों पर लगातार सख्ती कर रही है। शनिवार को मास्क नहीं पहनने वाले
791 लोगों से 63 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। रायपुर कलेक्टर सौरभ
कुमार, आयुक्त प्रभात मलिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के
निर्देश पर नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के चौक-चौराहों पर
महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से कार्रवाई करा रही है। नगर
निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा.तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि शहर भर
में चलाए गए अभियान में बिना मास्क के घूम रहे 791 लोगों से 63 हजार 90
रुपये का जुर्माना वसूला गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner