रायपुर । पीएम की सुरक्षा में चूक के
मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी पर फिर तीखा हमला बोला। उन्होंने पंजाब के पूरे घटनाक्रम को
आरएसएस और भाजपा का प्रापेगेंडा करार दिया। कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद को
सुरक्षित महसूस नहीं करते तो देश की सुरक्षा क्या करेंगे। उन्होंने डोकलाम
और गलवन (भारत-चीन सीमा) का उल्लेख करते हुए दो टूक कहा कि देश्ा सुरक्षित
हाथों में नहीं है यही वजह है कि हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं है।
राजधानी
रायपुर स्थित सीएम हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल
ने कहा कि किसान दिल्ली न आए इसके लिए गड्ढे खोदे जाते हैं। कटीले तार
बिछाए जाते हैं, कील लगाए जाते हैं। किसान डेढ़ साल से प्रधानमंत्री से बात
करना चाह रहे हैं, लेकिन समय नहीं दिया जाता है। आज उनको किसानों से खतरा
है। यह देश किसानों का देश है और किसान से ही आपको खतरा है। कहा किसानों के
साथ सरकार ने अन्याय किया, धरने पर बैठे सात सौ किसानों की मौत पर
प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोले।
बघेल
ने कहा कि प्रधानमंत्री का काफिला लौट जाता है तो वे कहते हैं कि मेरी जान
बच गई, इसके लिए धन्यवाद। बघेल ने सवाल किया कि क्या यह प्रधानमंत्री को
शोभा देता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के
साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई
हैं, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री ने इसे अनदेखा किया। राजनीतिक लाभ के लिए
तूल नहीं दिया था।

Journalist खबरीलाल