Breaking News

News Bilaspur :: बिलासपुर अपोलो अस्पताल में 31 डॉक्टर-कर्मचारी समेत शहर में 100 बच्चे कोरोना पॉजिटिव:

post

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार डेढ़ से दो गुना दर से बढ़ने लगी है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़े बता रहे हैं कि रोज नवजात शिशु से लेकर 17 साल के बच्चे संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। इससे सर्वाधिक चिंता अब बच्चों की होने लगी है। क्योंकि, अभी 15 साल से ऊपर के बच्चों को वैक्सीन लग रहा है। इससे कम उम्र के बच्चों को संक्रमण से बचाना चुनौती है। स्थिति यह है कि कोरोना से नियंत्रण स्वास्थ्य विभाग से बाहर हो गया है।

बिलासपुर में शनिवार को अपोलो अस्पताल में 31 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें डॉक्टर और कर्मचारी के अलावा अन्य लोग शामिल हैं। अपोलो हॉस्पिटल में शनिवार को रैपिड एंटीजन और TRUNET मिलाकर कुल 99 लोगों की जांच की गई। दोनों जांच में 31 लोग संक्रमित पाए गए। अपोलो के स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी। शासकीय व निजी ऑफिस के साथ ही अब कोरोनावायरस अस्पताल में भी पहुंच गया है। इससे अस्पताल स्टॉफ के साथ ही मरीज भी सकते में आ गए हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner