Breaking News

News Raipur Crime :: नाबालिक युवक और युवती ने बनाये सम्बन्ध, युवती हुई गर्भवती:

post

रायपुर। 13 साल की नाबालिग युवती से 15 साल के नागालिग युवक ने इंस्टग्राम में दोस्ती की और फिर अपने जाल में फंसाकर कर दिसंबर माह के पहले सप्ताह में अपने घर लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बच्ची ने इस संबंध में अपने परिजनों को तो कुछ नहीं बताया लेकिन जब अचानक से सिर दर्द हुआ तो राज खुल गया और टेस्ट कराने पर बच्ची 6 सप्ताह की गर्भवती पाई गई। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन युवक के नाम का खुलासा नहीं किया है।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग युवक ने युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट को पहले फॉलो किया उसके बाद कमेंट कर उससे दोस्ती का हाथ बढ़ाया। युवती भी उसके झांसे में आ गई और उससे बातचीत करने लगी। इसके बाद आरोपी नाबालिग युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। नाबालिग युवती दिसंबर माह के पहले सप्ताह में उससे मिलने उसके घर पहुंच गई। इसके बाद अपने प्रेमजाल में फंसाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

इस दौरान बच्ची एकदम से डर गई थी लेकिन आरोपी नाबालिग युवक ने इस संबंध में किसी ने कुछ भी नहीं कहने के लिए उस पर दबाव बनाया। नाबालिग युवती इसके बाद अपने घर चली गई। कुछ दिन बाद उसे अचानक तेज सिर दर्द होने लगा और तबीयत बिगडऩे लगी। एक दो दिन दवाओं ने असर किया, मगर फिर बच्ची बीमार रहने लगी। इसके बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टर ने उन्हें बताया कि आपकी बच्ची 6 सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद परिजन उसे डॉक्टर की निगरानी में उसका इलाज करा रहे है।

बच्ची से परिजन ने इस संबंध में पूछताछ की तो उसने हकीकत बता दी, इसके बाद परिजन तेलीबांधा थाने पहुंचे और नाबालिग युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके नामों का खुलासा नहीं किया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner