हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली से रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां पर अवैध संबंध में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह मामला हुगली के रिसड़ा इलाके का बताया जा रहा है। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी फेसबुक पिछले कुछ महीनों से एक युवक के साथ चैट करती थी, फिर अचनाक 14 जनवरी को 6 साल की बेटी और 11 साल के बेटे को छोड़कर लापता हो गई। इस घटना को लगभग 7 दिन बीत गए हैं पर पुलिस को अब तक महिला का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
पीड़ित शख्स का कहना है कि उसे पूरा विश्वास है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ कहीं भाग गई है। महिला के पति ने बताया कि 15 साल पहले उसका विवाह हुगली के कोननगर के चटकल इलाके के रहने वाले कविता के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे भी हुए और जीवन पूरी तरह से ठीक चल रहा था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी फेसबुक पर काफी बिजी रहने लगी थी।
लेकिन उसे जरा भी इस बात का संदेह नहीं था कि उसकी पत्नी ऐसे दो बच्चों को छोड़कर कहीं भाग जाएगी। पीड़ित शख्स ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए. क्योंकि मां के इस तरह से लापता हो जाने पर 6 साल की मासूम बेटी का हाल रो-रोकर बेहाल है।
वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा। उसके फेसबुक अकाउंट पर नजर रखी जा रही है। जैसे ही कोई सुराग मिलेगा। महिला को पकड़ लिया जाएगा। वहीं पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Journalist खबरीलाल