Breaking News

NEWS RAIPUR:: नौ साल पुराने राजनीतिक मामले में भाजपा-कांग्रेस में समझौता:

post

 रायपुर । नौ साल पुराने राजनीतिक मामले में भाजपा कांग्रेस में समझौता हो गया है।बृजमोहन अग्रवाल और किरणमयी नायक सहित प्रकरण के सहआरोपी सीजेएम कोर्ट में उपस्थित हुए। प्रदीप साहू की ओर से अधिवक्ता भगवानू नायक ने पैरवी की। वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक टीवी चैनल के द्वारा आयोजित डेबिट में भाजपा कांग्रेस के द्वारा आपस में वाद-विवाद हुआ था। इसमें बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य और किरणमयी नायक एवं अन्य दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को दोनों पक्षों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रायपुर भूपेंद्र वासनीकर के न्यायालय में उपस्थित होकर समझौता पत्र प्रस्तुत किया। प्रकरण में किरणमयी नायक एवं अन्य में सहआरोपी पूर्व कांग्रेस छात्र नेता व वर्तमान अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू की ओर से अधिवक्ता भगवानू नायक ने पैरवी की।

कोरोना की वजह से इस बार नहीं होगा ओपन हाउस

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में होने वाला ओपन हाउस (एट होम फंक्शन) स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में राजभवन से जारी बयान के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बात दें कि सभी राष्ट्रीय पर्व के मौके पर राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए जाते हैं।

मंत्री पटेल बनाए गए रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष

मंत्री उमेश पटेल नवगठित रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शनिवार को मुख्य सचिव ने इसका आदेश जारी कर दिया है। पटेल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण के साथ जनशक्ति नियोजन विभाग के मंत्री हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner