रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से आयोजित 10वीं -12वीं मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ओपन स्कूल ने एक बार फिर आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब 31 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विलंब शुल्क 500 रुपये देना होगा।

बता दें कि इसके पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी तक निर्धारित थी। जिन परीक्षार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके लिए ओपन स्कूल ने एक बार फिर मौका दिया है। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्रवेश संबंधी कोई भी तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
छात्र-छात्राएं अपने जिले में निर्धारित अध्ययन केंद्रों से परीक्षा आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केंद्रों की सूची ओपन स्कूल की वेबसाइट
sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है।