रायपुर । छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया गया है। सीएम भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजना को दिल्ली के रास्ते अब पूरी दुनिया देखेगी। 26 जनवरी को गोधन न्याय योजना की झांकी राजपथ पर दौड़ेगी।
रक्षा मंत्रालय की उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना पर बनी झांकी को हरी झंडी दे दी है। दो माह से नई दिल्ली में चल रही चयन प्रक्रिया के बाद छत्तीसगढ़ ने यह उपलब्धि हासिल की है।
सीएम भूपेश बघेल ने इस जानकारी को ट्वीट कर शेयर भी किया है।
सीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि अब हमारी अनूठी गोधन न्याय योजना की सफ़लता का साक्षी पूरा देश बनेगा।

Journalist खबरीलाल