रायपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान
अब खुफिया सूचना के आधार पर चलेगा। इसके लिए सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस
की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह और डीजीपी अशोक
जुनेजा सहित आला अधिकारी मौजूद थे। पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में
संयुक्त आपरेशन पर रणनीति बनी। पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान
में पिछले साल बेहतर सफलता मिली है। यह अभियान सीआरपीएफ, आइटीबीपी और
छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से चलाया है। सीआरपीएफ
डीजी कुलदीप सिंह ने विशेष सूचना शाखा भवन, पुराना पुलिस मुख्यालय, रायपुर
मे पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में
नक्सल परिदृश्य एवं संचालित नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की। कुलदीप सिंह ने अब तक सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष
जाहिर करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में सीआरपीएफ व
छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह ने
सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस
महानिदेशक अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ के स्पेशल डायरेक्टर जनरल जुल्फिकार हसन,
एडीजी नितिन अग्रवाल, आइजी साकेत, डीआइजी एके सिंह समेत अन्य वरिष्ठ
अधिकारी उपस्थित थे। कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को आगामी कार्ययोजना के
बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पिछले अभियान की प्रगति की रिपोर्ट पेश
की।

Journalist खबरीलाल