Breaking News

कांग्रेस ने भी जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और अशोक गहलोत जैसे 30 नाम:

post

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सोमवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी। इस सूची में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम भी शामिल हैं।

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उन 23 प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अगस्त,2 020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक

सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्र मोना, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राजबब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवड, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनाथ, कन्हैया कुमार, परणनीति सिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी, तौकीर आलम शामिल हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner