Breaking News

50 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 18 से ज्यादा लोग घायल:

post

बलरामपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस सोमवार को खाईं पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के दौरान बस में 50 यात्री सफर कर रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए बाराबंकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बहराइचज-बाराबंकी नेशनल हाईवे के पास का है। सोमवार को बलरामपुर से लखनऊ के लिए 50 यात्रियों से भरी बस जा रही थी। बताते हें कि लड़हरा मोड़ के पास सामने से भी एक रोडवेज बस आ गई।

दोनों ओर से आ रही रोडवेज बस की टक्कर हो गई, जिससे लखनऊ जा रही बस टक्कर के बाद खाईं में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले बृजेश त्रिपाठी पुत्र नरायन त्रिपाठी निवासी मुझनी बलरामपुर और नरेंद्र पुत्र श्यामलाल निवासी पिपरा खुर्द सहापुर जिला सीतापुर बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे में बस चालक हबीब सहित 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और उन्हें इलाज के लिए बाराबंकी के जिला अस्पताल भेजा।  

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner