Breaking News

News RDA :: कमल विहार 1120 एलआईजी फ्लैट्स खरीदने पूरे प्रदेश से हो रही पूछताछ। 7 दिनों में 300 फार्म बिके:

post

1) 7 दिनों में 300 फार्म बिके, ऋण देने पंजाब नेशनल बैंक मुख्य बैंकर बना। 2) योजना में आधुनिक अधोसंरचना के साथ उद्यान, ओपन जिम व कम्युनिटी हॉल भी होगा।

रायपुर, 24 जनवरी 2022. रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा इसी महीने 14 जनवरी के दिन शुरु की गई 1120 एलआईजी फ्लैट्स की नई योजना के बारे में पूरे छत्तीसगढ़ से लगातार पूछताछ हो रही है। सोशल मीडिया में भी इसके बारे में काफी चर्चा हो रही है। कमल विहार में आधुनिक सुविधाओं के साथ 3 बीएचके फ्लैट्स की योजना के लिए पिछले 7 कार्य दिवसों में प्राधिकरण कार्यालय में आज तक लगभग 300 निविदा फार्म बिक चुके हैं। फ्लैट्स का निर्माण कमल विहार के बड़े स्वागत व्दार के पास स्थित सेक्टर 12 व 13 में किया जाएगा। योजना में आवंटितियों को बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक योजना के मुख्य बैंकर के रुप में पहली बार सहभागी बना है।  

रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ के कार्यकाल में तैयार की गई इस पहली अफोर्डेबल फ्लैट्स निर्माण योजना में एलआईजी फ्लैट्स की कीमत 19 लाख रुपए आंकी गई है। इसमें जनरल सर्विस टैक्स को साथ ही एक मुश्त रखरखाव की राशि अलग से देय होगी। इसका आवंटन निविदा के आधार पर होगा। जिसमें हर एक फ्लैट्स के लिए सबसे ज्यादा राशि का प्रस्ताव देने वाले आवेदक को एलआईजी फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा।

प्राधिकरण के सीईओ श्री अभिजीत सिंह के अनुसार आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह एलआईजी फ्लैट्स कमल विहार योजना के सेक्टर 12 व सेक्टर 13 में प्रस्तावित है। एलआईजी फ्लैट्स का बिल्टअप एरिया लगभग 812 वर्गफुट होगा। बहुमंजिलीय आकार के ये एलआईजी फ्लैट्स चारों ओर से बाऊन्ड्रीवॉल से सुरक्षित होगें। इसमें तीन बेडरुम,एक डॉईंग कम डॉयनिंग रुम सहित किचन, यूटिलिटी व बॉलकनी का प्रावधान किया गया है। इस फ्लैट योजना में कई आधुनिक अधोसंरचनाओं का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत सीमेंट कांक्रीट की चौड़ी ड्रॉईव्हवे, भूमिगत नालियां, हाईड्रोन्यूमैटिक तकनीक से जल आपूर्ति, भूमिगत विद्युत केबल, कव्हर्ड तथा खुले क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा होगी। इसमें उद्यान व ओपन जिम, अग्निशमन उपकरण के साथ कम्युनिटी हॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है।

कमल विहार योजना के सेक्टर 12 में 832 एलआईजी फ्लैट्स तथा सेक्टर 13 में 288 एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण होगा। एलआईजी फ्लैट्स के आवंटन के लिए न्यू राजेन्द्रनगर स्थित रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय से रुपए 500/- नगद राशि दे कर निविदा फार्म खरीदा जा सकता है। निविदा फार्म 9 फरवरी 2022 को दोपहर 1.30 बजे तक प्राधिकरण कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। निविदा 9 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्राधिकरण कार्यालय में आवेदकों के समक्ष खोली जाएगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner