Breaking News

NEWS MUMBAI:: सड़क हादसे में विधायक बेटे सहित 7 छात्रों की मौत…:

post

मुंबई. महाराष्ट्र में सेलसुरा के पास एक भयानक सड़क
हादसे की खबर है, जिसमें 7 छात्रों की मौत हो गई है. खबर है कि जान गंवाने
वालों में भारतीय जनता पार्टी विधायक विजय राहंगदाले के बेटे का नाम भी
शामिल है. यह घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे घटी. पुलिस अधिकारी की तरफ से
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले छात्र वर्धा की ओर जा
रहे थे.

खबर है कि सभी सवांगी के एक मेडिकल कॉलेज के छात्र थे. हादसा इतना भीषण
था कि वाहन अनियंत्रित होकर पुल तोड़ते हुए नदी में जा गिरा. हादसे में
मारे गए सभी छात्रों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी. फिलहाल पुलिस और
प्रशासन आगे की जांच कर रहे हैं. मृतकों की पहचान नीरज चव्हाण, आविष्कार
रहांगदाले, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जायसवाल और पवन
शक्ति के रूप में हुई है. राहंगदाले तिरोदा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र से
विधायक हैं.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner