नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र
के वर्धा जिले में एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मंगलवार को शोक
जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। जिले के सेल्सुरा
गांव में सोमवार देर रात एक कार के पुल से गिर जाने से उसमें सवार कुछ
मेडिकल छात्रों और एक विधायक के बेटे समेत सात लोगों की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में तिरोरा से भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) के विधायक विजय रहांगडाले का बेटा शामिल है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के सेल्सुरा में हुई सड़क दुर्घटना में
लोगों के मारे जाने पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में मेरी
संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने
की कामना करता हूं।’’
पीएमओ ने कहा कि घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम
परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की
अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायल व्यक्तियों में से प्रत्येक को 50,000
रुपये दिए जाएंगे।

Journalist खबरीलाल