Breaking News

news Miami Beach (USA):: तटरक्षकों ने फ्लोरिडा तट के आसपास लापता 38 लोगों की तलाश शुरू की:

post

मियामी बीच (अमेरिका). अमेरिका में तटरक्षक बल, उसके
विमान और जहाज फ्लोरिडा तट के आसपास लापता 38 लोगों की तलाश में बुधवार को
जुटे रहे। चार दिन पहले संदिग्ध मानव तस्करी नौका समुद्र में आए तूफान में
डूब गई थी जिस पर ये लोग सवार थे।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति के जीवित होने का
पता चला है। मामले में अमेरिकी अधिकारियों ने आपराधिक जांच शुरू की। कैप्टन
जो-एन एफ. र्बिडयन ने कहा कि जीवित बचे व्यक्ति ने बचाव दल को बताया कि
बहामास से नौका के चलने के तुरंत बाद यह तूफान की चपेट में आ गई जिससे
शनिवार शाम को यह पलट गई। एक व्यापारी जहाज के चालक दल ने 25 फुट की नौका
की उलटी पतवार पर बैठे व्यक्ति को देखा, उसके बाद मंगलवार सुबह तटरक्षक बल
को सतर्क किया गया। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और गृह सुरक्षा
अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने कहा कि वह ‘‘स्वस्थ’’ है।

र्बिडयन ने कहा कि जीवित बचे अन्य प्रवासियों को खोजना अत्यावश्यक है।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हर पल के बीतने के साथ, यह बहुत
अधिक भयावह होता जा रहा है और बचे हुए लोगों के मिलने की संभावना क्षीण
होती जा रही है।’’ र्बिडयन ने कहा कि चालक दल ने 24 घंटे छानबीन की। मलबे
को फोर्ट पियर्स से लगभग 64 किलोमीटर दूर देखा गया था। बुधवार सुबह तक कम
से कम चार जहाजों और पांच विमानों की मदद से चालक दल ने न्यू जर्सी के आकार
के बड़े क्षेत्र में तलाश की। तटरक्षक बल ने बुधवार शाम ट्विटर पर पोस्ट
किया कि चालक दल रात भर तलाश अभियान में जुटे रहेंगे।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शुक्रवार को कड़ाके की ठंड होने से पहले तक की
स्थितियों को ‘‘अपेक्षाकृत अनुकूल’’ बताया। गृह सुरक्षा जांच एजेंसी के
मियामी कार्यालय के प्रभारी विशेष एजेंट एंथनी सैलिसबरी ने कहा कि एजेंसी
ने आपराधिक जांच शुरू की है। इस प्रयास में बहामास में अमेरिकी एजेंट भी
शामिल हैं। र्बिडयन ने कहा कि हादसे में जीवित बचे शख्स ने तटरक्षक बल को बताया कि
वह बहामास के बिमिनी से निकले 40 लोगों के समूह का हिस्सा था। नौका में
सवार किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना हुआ था।

बिमिनी मियामी से लगभग 90 किलोमीटर पूर्व में द्वीपों का एक छोटा समूह
है और जिस जगह व्यक्ति मिला था वहां से लगभग 160 किलोमीटर दक्षिण में स्थित
है। दुनिया भर के प्रवासी लंबे समय से बहामास का उपयोग फ्लोरिडा और
अमेरिका तक पहुंचने के लिए करते रहे हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner