बिलासपुर. रायपुर में दूषित पानी पिलाए जाने और पीलिया
से हुई मौतों के संबंध में दायर की गई मुकेश देवांगन की याचिका पर सुनवाई
करते हुए हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को 4 सप्ताह में मामले से सम्बन्धित पेपर
बुक पेश करने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई मार्च में होगी. नगर निगम
द्वारा रायपुर में दूषित जल प्रदाय करने के खिलाफ मुकेश देवांगन ने जनहित
याचिका पेश की थी. इसमें कहा गया कि इतना प्रदूषित जल दिया जा रहा है कि
लोग बीमार पड़ रहे हैं. इसके बाद से टैंकरों से पानी की सप्लाई कई जगह की जा रही है. हाईकोर्ट में तब चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने आदेशित
किया था कि, रायपुर में मोवा के नर्मदापारा इत्यादि क्षेत्र में टैंकरों
से पानी सप्लाई जारी रहेगी.
कोर्ट ने कहा की टेंपरेरी व्यवस्था नहीं परमानेंट साल्यूशन निकालना
पड़ेगा और समन्वय से काम करने से ही अच्छे नतीजे आएंगे. इस बीच न्यायमित्रों
की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि कुछ स्थानों जैसे मध्यप्रदेश में खंडवा
में वर्ष 2009 से ही पानी की सप्लाई तृतीय पक्ष द्वारा की जा रही है जिसके
अच्छे नतीजे आए हैं. आज शुक्रवार को इसी मामले में सुनवाई के दौरान
हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप जो कार्रवाई चाहते हैं .

Journalist खबरीलाल