Breaking News

वर्चुअल मैराथन : अब तक 34 हजार पंजीयन:

post

00 प्रतिभागी दौड़ते हुए फोटो या वीडियो करेंगे अपलोड
रायपुर।

छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा-जतन-सरोकार के दो साल पूरा होने पर छत्तीसगढ़ में
पहली बार आयोजित होने वाले वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए अब तक 34 हजार
प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। राज्य के नागरिकों द्वारा पंजीयन
कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। वर्चुअल मैराथन में भाग लेने के लिए 10
दिसम्बर तक पंजीयन किया जा सकेगा। दौड़ का आयोजन 13 दिसम्बर को किया गया
है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों
का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की
अपील की गई है।

वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप
में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी
सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ
सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक
हैशटैग हेजआरयूएनडब्ल्यूआईटीएचछत्तीसगढ़ के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड
कर सकेंगे। राज्य के प्रत्येक जिले में प्रथम 300 से 500 तक पंजीयन करने
वाले प्रतिभागियों को टीशर्ट प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner