रायपुर। राजधानी में मंगलवार को शहर की घनी आबादी क्षेत्र के 10 पानी टंकी
से पानी सप्लाई नहीं होगी इसका मुख्य कारण भाटागांव फ्लोर प्लान पाइप लीकेज
को बताया जा रहा है। इन लाइनों की मरम्मत कार्य के कारण शहर के कई इलाकों
में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
शहर में कल सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक
पानी आपूर्ति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त अन्य पानी टंकियों से पानी की
सप्लाई की जाएगी। जहां पानी की समस्या होगी वहां पर टैंकर से पानी की
व्यवस्था की जाएगी।
भाटागांव स्थित फिल्टर प्लाट के 80 एमएलडी के शुद्ध
जल-संयंत्र के अंतर्गत पंप रूम के सामने 1200 एमएम डीआइए की पाइप लाइन की
मरम्मत की जाएगी। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की एप्रोच रोड में आने वाले 750
एमएम डीआइए के स्लूस वाल्व की जगह बदलने और स्कावर वाल्व के रिपेयरिंग का
कार्य किया जाएगा। जिन टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी उनमें
डंगनिया, गंज, गुढिय़ारी, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई,
भनपुरी, ईदगाह भाठा पुरानी टंकी, श्याम नगर ओवरहेड टैंक शामिल है।

Journalist खबरीलाल