रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किसानों के कल
देशव्यापी बंद का समर्थन किया है। इस संबंध में आज चेंबर कार्यालय में
पदाधिकारियों की एक बैठक हुई और तय किया गया कि केंद्र सरकार के कृषि
कानूनों के विरोध में किसानों के द्वारा कल किए गए बंद के आव्हान को समर्थन
देते है। बताया गया कि व्यापार छत्तीसगढ़ में दोपहर 2 बजे तक बंद रखने की
सहमति व्यापारियों के बीच बनी है। बंद को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने राज्य
के व्यापारियों से बातचीत करने के बाद यह निर्णय लिया है। बैठक में ्रदेश
अध्यक्ष जैन जीतेन्द्र बरलोटा, महामंत्री लालचन्द गुलवानी, कोषाध्यक्ष
प्रकाश अग्रवाल, प्रवक्ता द्वय ललित जैसिंघ एवं योगेश अग्रवाल उपस्थित थे।
बरलोटा ने कहा कि बंद के दौरान आवश्यक वस्तु जैसे-दूध, सब्जी एवं दवाई
दुकान को छूट प्रदान की गई है।

Journalist खबरीलाल