रायगढ़। शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई।
दोनों श्रमिक भवन निर्मांण के काम में लगे हुए थे, इसी दौरान हाईटेंशन वायर
की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह झुलसे हुए शवों को
पंचनामे के लिए शव परीक्षण गृह भेजा गया है। वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में
श्रमिकों की इस तरह दर्दनाक मौत से शोक का माहौल बना हुआ है। दोनों श्रमिक
सारंगढ़ क्षेत्र के अंडोला गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
आज सुबह
जिंदल रोड स्थित वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में एक मकान के निर्माण में छत
ढलाई के लिए छड़ बांधने का काम कर रहे7 किशोर कुमार निषाद निवासी ग्राम
घुता और चेतन बैष्णव ग्राम अंडोला इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार
के संपर्क में आ गए और उनकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। साथ काम कर
रहे मजदूरों ने तत्काल इसकी सूचना कोतरा रोड पुलिस को दी और सूचना के बाद
मौके पर पहुंचकर शव को वहां से शव परीक्षण गृह भेजवाया जहां पंचनामे के बाद
शव परीजनों को सौंप दिया गया है।

Journalist खबरीलाल