Breaking News

जेएसपीएल की ब्लास्ट फर्नेस ने बनाया उत्पादन का नया रिकॉर्ड:

post

00 एक दिन में 4635 टन का सर्वोच्च उत्पादन करने में हासिल की कामयाबी
00 ब्लास्ट फर्नेस की दो यूनिट्स ने मिलकर एक ही दिन में किया 7345 टन का रिकॉर्ड उत्पादन
रायगढ़।

जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड का रायगढ़ संयंत्र एक के बाद एक नई
उपलब्धियां हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के औद्योगिक
क्षितिज पर जिले की साख मजबूत करता जा रहा है। अब संयंत्र की ब्लास्ट
फर्नेस ने एक दिन में सर्वोच्च उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया है। सीओओ
छत्तीसगढ़ डीके सरावगी ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है।

जेएसपीएल
रायगढ़ की ब्लास्ट फर्नेस-2 ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूनिट ने 14
दिसंबर 2020 को 4635 टन का उत्पादन करने में कामयाबी हासिल की। यह वर्ष
2006 के अक्टूबर माह में ब्लास्ट फर्नेस की स्थापना के बाद से अब तक का एक
दिन में सर्वोच्च उत्पादन है। ब्लास्ट फर्नेस ने 3.17 टन/प्रतिदिन/घनमीटर
की दर से उत्पादन किया, जो पूरे देश में इस आकार की किसी भी ब्लास्ट फर्नेस
द्वारा हासिल किया गया सर्वोच्च उत्पादन स्तर है। इस उपलब्धि पर जेएसपीएल
के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने ब्लास्ट फर्नेस पहुंचकर चेयरमैन
नवीन जिंदल एवं प्रबंधन की ओर से पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि
स्थापना के समय से ही यह फर्नेस लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह
कीर्तिमान पूरी टीम की मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर काम
करने से ही संभव हो सका है। उन्होंने सभी को आगे भी इसी तरह निरंतर
प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

ब्लास्ट फर्नेस प्रमुख अरविंद कुमार भगत
ने इस उपलब्धि का श्रेय उच्च प्रबंधन के निरंतर मार्गदर्शन को देते हुए
बताया कि 14 दिसंबर को ही ब्लास्ट फर्नेस 1 एवं 2 ने संयुक्त रूप से 7345
टन का रिकॉर्ड उत्पादन करने में कामयाबी हासिल की। 8 से 15 अक्टूबर के बीच
सप्ताह में ब्लास्ट फर्नेस 2 ने 36008 टन के साथ अपना सर्वोच्च उत्पादन एवं
ब्लास्ट फर्नेस 1 एवं 2 को मिलाकर 57675 टन का संयुक्त सर्वोच्च उत्पादन
स्तर हासिल करते हुए कीर्तिमान रचा। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत
और योजनाबद्ध काम के कारण ही संभव हो सका।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner