रायपुर। गोवर्धन मठ पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के
शिष्य एवं धर्म पीठ के उपाध्यक्ष रायपुर निवासी आचार्य झम्मन प्रसाद
शास्त्री के सान्निध्य में श्री शतचंडी यज्ञ अनुष्ठान आराधना महोत्सव का
आयोजन चंद्रपुर के शक्तिपीठ चंद्रहासिनी मंदिर प्रांगण में 21 दिसंबर से
किया जा रहा है। सनातन संस्कृति संरक्षण तथा महामारी संकट निवारण हेतु
चंद्रपुर स्थित सिद्ध शक्ति पीठ श्री मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर प्रांगण
में 21 से 29 दिसंबर होने जा रहे अनुष्ठान में वैदिक विद्वानों के द्वारा
हवन यज्ञ एवं संस्कृति के उत्थान पर उदबोधन दिया जाएगा।
कोरोना काल में
नौ महीनों तक कोई कार्यक्रम न होने के बाद अब श्री शतचंडी आराधना यज्ञ
समारोह तथा ललिता सहस्त्रनाम पाठ (सहस्त्रार्चन) का भव्यतम कार्यक्रम हो
रहा है। इस पावन दिव्य समारोह में आचार्य पंडित झम्मन शास्त्री महाराज पीठ,
परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पावन मार्गदर्शन
में समस्त कार्यक्रम संपन्न होगा। हालांकि, अभी भी कोरोना का प्रकोप खत्म
नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को सामाजिक दूरी बरतने के साथ ही अन्य सावधानियां
रखने के लिए कहा गया है।
इस पावन कार्यक्रम में पीठ परिषद आदित्य
वाहिनी आनंद वाहिनी राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के तत्वावधान में 25 दिसंबर
(मोक्षदा एकादशी) गीता जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर दिव्य संगोष्ठी एवं
सत्संग का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें कोरिन संकटकाल में समुचित दूरी
बनाकर एवं मास्क लगाकर कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना मुक्ति की
कामना करते हुए शास्त्रोक्त विधि अनुसार हवन में आहुति दी जाएगी। भक्तों को
शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

Journalist खबरीलाल