00 परसदा एवं मंदलोर में लगी किसान चौपाल
रायपुर। जिला पंचायत
के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने अभनपुर विकास खंड के ग्राम परसदा एवं मंदलोर
में किसान चौपाल लगाकर किसानों को नए कृषि कानूनों की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि इन कानूनों के प्रभावशील हो जाने से किसानों की आर्थिक
स्थिति मजबूत होगी तथा नई पीढ़ी का खेती किसानी तरफ आकर्षण बढ़ेगा.
बजाज
ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए उठाया गया
यह क्रांतिकारी कदम है. नए कानूनों से मंडियों एवं सोसाइटियों में धान
खरीदी पूर्ववत होती रहेगी, लेकिन किसान अपनी उपज लाभकारी मूल्य पर कहीं भी
बेचने के लिए स्वतंत्र होंगें. उन्होने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों
को भ्रमित कर आंदोलन के लिए उकसा रही है. जबकि किसानों की दुर्दशा के लिए
स्वयं कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है, उन्होंने अपने लंबे समय के कार्यकाल
में किसानों के हित संवर्धन के लिए कोई को ठोस कदम नहीं उठाया उसी का
परिणाम किसान आज भुगत रहा है. श्री बजाज ने कहा कि नए कृषि कानूनों से
किसानों की प्रगति का द्वार खुलेगा. इस अवसर पर सहकारी समिति के अध्यक्ष
गोपाल साहू, सरपंच दिनेश्वरी साहू, उपसरपंच भुनेश्वरी साहू, पूर्व सरपंच
मालती ध्रुव, दिलीप देवांगन, दिनेश साहू, गोविंद देवांगन, सुधीर साहू,
टिकेंद्र साहू, रजऊ ध्रुव, गोविंदा साहू, द्वारिका हिरवानी, रामखिलावन
साहू, खोरबाहरा साहू, मनीराम ध्रुव जगदीश साहू, बोधन साहू, मोहन साहू,
आसाराम साहू, डेरहू यादव एवं राम लाल साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण
उपस्थित हुए.

Journalist खबरीलाल