Breaking News

बिजली विभाग के ठेकेदार से नक्सलियों ने पार्टी फंड हेतु मांगी 10 करोड़ की फिरौती:

post

रायपुर। बिजली विभाग के ठेकेदार से नक्सलियों ने पार्टी फंड के लिए 10
करोड़ रुपये की फिरौती मांग की है पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी
दी है। नक्सलियों की इस धमकी भरे पत्र से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया
है। ठेकेदार नमिश भोजसिया की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने धारा 384 और
506 का मामला दर्ज कर आए हुए मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, सरस्वती नगर पुलिस का कहना है कि ठेकेदार को धमकी भरा पत्र आया
है, लेकिन पत्र नक्सलियों का है कि किसी और का है इसकी विवेचना की जा रही
है।

सरस्वती नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारुति लाइफस्टाइल
कोटा सरस्वती नगर निवासी नमिश भोजसिया बिजली विभाग में पिछले कई सालों से
ठेकेदारी का काम करते हैं। ठेकेदार के मोबाइल नंबर पर 16 दिसंबर 2020 की
दोपहर करीब 2:30 बजे 2046740602 से मोबाइल धारक ने वाट्सएप पर हाय का मैसेज
भेजा। उसके बाद दोपहर करीब 2:45 पर दोबारा एक पत्र पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट
आफ इंडिया के नाम से बने लेटर हेड से भेजा गया। इस पत्र में पार्टी के
सहयोग के लिए 10 करोड़ की मांग की गई है। इसके साथ ही धमकी भी दी गई है।

उसके
बाद दूसरे दिन ठेकेदार को 17 दिसंबर की दोपहर 1:18 पर दोबारा उनके मोबाइल
नंबर पर एक वीडियो काल आया। वीडियो काल में जंगल दिखाई दे रहा था, जहां पर
बंदूकें दिखाई दे रहीं थीं। ठेकेदार ने डर की वजह से तुरंत फोन काट दिया।
उसके बाद 1:13 पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाट्सएप काल की गई। इसमें पैसे की
मांग करते हुए पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। डरे-सहमे
ठेकेदार ने तत्काल घटना की जानकारी सरस्वती नगर पुलिस पुलिस को देते हुए
मामला दर्ज करवाया। पुलिस पुलिस ने ठेकेदार द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर की
जांच शुरु कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह फर्जी कॉल है
या सही में नक्सलियों द्वारा रुपयों की मांग की गई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner