Breaking News

पाकिस्तान में रातों-रात 30 रुपये महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल:

post

  1. नई दिल्ली:  इसमें कोई दोराय नहीं है कि रूस-यूक्रेन तनाव के चलते दुनियाभर में कच्चे तेल ने ईंधन की कीमतों में आग लगा दी है. कच्चा तेल जहां पिछले सात सालों में पहली बार लगातार 100 डॉलर के ऊपर बना हुआ है, इसका असर दुनियाभर के देश महसूस कर रहे हैं. लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत कुछ ज्यादा ही हलाकान है. राजनीतिक और आर्थिक कारणों से वहां तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं. यहां तक कि गुरुवार को एक ताजा फैसले से वहां पेट्रोल-डीजल के दाम और ऊपर चढ़ गए हैं.
    पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. यह मूल्यवृद्धि आधी रात से लागू हो गयी. इसके बाद पेट्रोल 179.85 रुपये प्रति लीटर, डीजल 174.15 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन 155.95 रुपये प्रति लीटर मिलेगा..
    दो महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंचा क्रूड
    गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड अपने दो महीनों के ऊंचे स्तर 117 डॉलर के ऊपर पहुंच गया था. इस साल तेल के दामों में 50% की तेजी आई है. हालांकि, शुक्रवार को इसमें हल्की गिरावट दिखी. शुक्रवार को तड़के ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 117.29 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. WTI क्रूड फ्यूचर 113.90 के आसपास था.
    घरेलू बाजार में क्रूड 89 रुपये बढ़कर 8,638 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया था.
    पेट्रोल-डीजल का रेट

    भारत में शुक्रवार यानी 27 मई, 2022 को तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है. सरकारी तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर रख रही हैं. पिछले शनिवार को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिससे पेट्रोल लगभग 9 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था.
    शहर    पेट्रोल    डीज़ल
    दिल्ली    96.72    89.62
    कोलकाता    106.03    92.76
    मुंबई    111.35    97.28
    चेन्नई    102.63    94.24
    नोएडा    96.79    89.96
    लखनऊ    96.79    89.76
    पटना    107.24    94.04
    जयपुर    108.48    93.72
    स्रोत : इंडियन ऑयल
    चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
    देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से https://iocl.com/petrol-diesel-price मिल जाएगी.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner