Breaking News

News Raipur:: 26 माह बाद पांच ट्रेनों में लगी जनरल बोगी:

post

 रायपुर । शादी के सीजन में 33
ट्रेनों के रद होने के बाद यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 26 माह बाद
अब यात्री जनरल टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर सकते हैं। रेलवे
प्रशासन रायपुर से चलने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेन संपर्क क्रांति, सारनाथ
एक्सप्रेस, दुर्ग जम्मूतवी, साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग नौतनवा
एक्सप्रेस में जनरल टिकट की सुविधा बहाल की है। इन पांचों ट्रेनों
में एक-एक जनरल कोच लगाने की व्यवस्था की गई है, जिसमें यात्री जनरल टिकट
लेकर यात्रा कर सकेंगे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार एक जुलाई से सभी
ट्रेनों में जनरल टिकट की व्यवस्था शुरू हो जाएगी, वहीं पांच ट्रेनों में
अलग-अलग तारीखों में यह सेवाएं शुरू की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि
मुंबई-हावड़ा मार्ग पर स्थित रायपुर रेलवे स्टेशन से एक दिन में 112 ट्रेनें
और करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए
रेलवे प्रशासन 20 मार्च, 2020 से जनरल टिकट लेकर यात्रा करने पर प्रतिबंध
लगा दिया था।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner