Breaking News

कोरोना मरीजों को 86027-12356 से आएगा फोन, घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड:

post

00 कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों का भी कार्ड बनेगा
कोरबा।

कोरोना की जंग जीत कर घर लौटने वाले और कोरोना का ईलाज करा रहे सभी
संक्रमित हुए मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने
पूरी कर ली है। आज तक जिले में संक्रमित हुए सभी कोरोना मरीजों को डॉ.
खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन
आरोग्य योजना में शामिल किया जाएगा। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे सभी
कोरोना संक्रमितों की मैपिंग का काम शुरू कर दिया है। खूबचंद बघेल
स्वास्थ्य सहायता कार्ड या आयुष्मान कार्ड बन जाने से लोगों के दोबारा
संक्रमित होने की स्थिति में उनका नि:शुल्क ईलाज हो सकेगा।

जिले के
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की मैपिंग के लिए
86027-12356 फोन नंबर से संक्रमितों के उपलब्ध नंबरों पर फोन कर संपर्क
किया जाएगा। ऐसे सभी मरीजों से कार्ड बनाने के लिए उनके आधार नंबर, राशन
कार्ड नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो मांगी जाएंगी। मरीज यह सभी दस्तावेज
86027-12356 नंबर पर व्हॉट्स एप्प के माध्यम से भी भेज सकेंगे। मरीज स्वयं
भी नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय कोरबा आकर यह
दस्तावेज जमा करा सकते हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों में ईलाज के बाद ठीक हो चुके कोरोना
संक्रमित व्यक्ति जिला चिकित्सालय में आकर या व्हॉट्स एप्प पर अपने
दस्तावेज देकर कार्ड बनवा सकते हैं ताकि भविष्य में अगर उन्हें दोबारा
कोरोना होता है तो कार्ड से वे ईलाज के खर्च का भुगतान कर सकेंगे। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner