दंतेवाड़ा। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, सीआरपीएफ के कोबरा 201
बटालियन व एसटीएफ का 223 बटालियन की संयुक्त पार्टी एन्टी नक्सल ऑपरेशन पर
निकली थी। अरनपुर इलाके के नहाड़ी के जंगल में जवान गश्त कर रहे थे। इसी
दौरान अचानक प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से डीआरजी का
जवान सवलम नागेश जख्मी हो गया जो सुकमा जिले का बताया जा रहा है। जवान को
दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा
रहा है। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी के.एल धु्रव ने की है।

Journalist खबरीलाल