रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए मंगलकामना की। मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्विटर पर इसकी तस्वीर शेयर की है। बता दें कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना को मात दी है। मंत्री सिंहदेव 25 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने दिल्ली से लौटकर जांच कराई थी। संक्रमण की पुष्टि के बाद से ही सिंहदेव रायपुर स्थित बंगले में आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे थे।

Journalist खबरीलाल