Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: बाइकर्स ग्रुप "मोटो क्वींस एडवेंचर" रविवार को रायपुर से बारनवापारा अभ्यारण्य पहुंचा :

post

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में महिलाओं का एक संगठित बाइकर्स ग्रुप "मोटो क्वींस एडवेंचर" रविवार को रायपुर से बारनवापारा अभ्यारण्य पहुंचा.इस विशेष अभियान में 18 महिला बाइकर्स शामिल हुईं, जिन्होंने सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर यह साबित कर दिया कि महिलाएं अब सिर्फ घर और दफ्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एडवेंचर, पर्यटन और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं. महिला बाइकर्स ने अपने अनुभव, सपनों और इस अनूठी पहल के उद्देश्य को साझा किया.

नेपाल की सोलो राइड से शुरू हुई कहानी - इस पूरे अभियान की शुरुआत की कहानी बेहद दिलचस्प है. मोटो क्वींस एडवेंचर की संस्थापक और कांकेर निवासी वनिका (वानी) पिल्लई ने बताया कि नवंबर-दिसंबर 2025 में उन्होंने अकेले बाइक पर कांकेर से नेपाल तक की लंबी यात्रा की थी. यह यात्रा सिर्फ एक एडवेंचर नहीं थी, बल्कि आत्मविश्वास और साहस की परीक्षा भी थी.

नेपाल यात्रा के दौरान उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए. उनकी पोस्ट और वीडियो देखकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनसे संपर्क किया. कई महिलाओं ने कहा कि वे भी ऐसी यात्राएं करना चाहती हैं लेकिन उन्हें सही मंच और सहयोग नहीं मिल पाता. यहीं से एक नए विचार ने जन्म लिया और "मोटो क्वींस एडवेंचर" की नींव रखी गई. आज यह समूह तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें 18 सक्रिय महिला सदस्य जुड़ चुकी हैं. इनमें छात्राएं, प्रोफेशनल महिलाएं, गृहिणियां और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं.

आइए हमसे जुड़िए... हम पर जिम्मेदारी है कि छत्तीसगढ़ के पर्यटनस्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए -वाणी पिल्लई, महिला बाइकर्स

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner