वार्ड 10 में महापौर ने निःशक्त बालक भूपेंद्र बंजारे की मांग पर तत्काल बैटरी चलित ट्रायसिकल मांगवाकर पार्षद सहित दी, वार्ड 9 में रायपुर ग्रामीण विधायक, एमआईसी सदस्यों, पार्षद सहित महापौर ने 10 सीटर पे एन्ड यूज सार्वजनिक शौचालय की सौगात दी।
वार्ड 9 में हरि ओम एवं कान्हा महिला स्वसहायता समूह को 2 लाख 40 हजार की राशि बैंक लींकेज से तत्काल दी, 5 समूहों को 50000 रूपये का अनुदान दिया।
11 जुलाई को हॉट बाजार कचना एवं खम्हारडीह सामुदायिक भवन वार्ड पार्षद कार्यालय में शिविर ।
रायपुर - आज मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत बारहवें दिन का पहला शिविर निगम जोन 3 के रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 के सतनाम भवन परिसर आदर्श नगर मोवा एवं दूसरा शिविर जोन 9 के डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 9 के जोन 9 कार्यालय के बाजू में लगाया गया। आज दोनों वार्ड के शिविर में पहुंचकर महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, रायपुर जिला ग्रामीण सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, एमआईसी सदस्य सर्वश्री नागभूषण राव, सुन्दरलाल जोगी, रितेश त्रिपाठी, जितेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, श्री सुरेश चन्नावार, जोन 3 अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद सुश्री विश्वन्दीनी पाण्डेय, श्री गोपेश कुमार साहू, श्री शमषुल हसन नम्मू, अपर आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी , कार्यपालन अभियन्ता योजना श्री राजेश शर्मा, जोन कमिश्नरगणों, जोन कार्यपालन अभियंताओं, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याएं सुनीं एवं उनका हरसंभव तरीके से त्वरित निदान अपने सामने मिनटों में करवाया।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने आज के पहले शिविर वार्ड 10 में आदर्श नगर मोवा के निवासी 12 वर्षीय 75 प्रतिशत निःशक्त बालक भूपेंद्र बंजारे की मांग पर उन्हें समाज कल्याण विभाग के सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देकर तत्काल बैटरी चलित ट्रायसिकल मंगवाकर भूपेंद्र को उसके दादा पेशे से श्रमिक धनीराम बंजारे सहित वार्ड की पार्षद श्रीमती विश्वन्दीनी पाण्डेय, एमआईसी सदस्यों सहित प्रदान की. वार्ड 10 के शिविर में 34 लोगों ने कोविड टीका लगवाया. महापौर ने रायपुर ग्रामीण विधायक एवं वार्ड पार्षद सहित वार्ड 10 के शिविर में एनयूएलएम की ओर से जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह को 1 लाख 80 हजार रूपये, आदर्श महिला स्वसहायता समूह को 2 लाख 76 हजार रूपये, सत्य साईं महिला स्वसहायता समूह को 50000 रूपये बैंक लींकेज के माध्यम से धनादेश के तौर पर प्रदत्त किये. शिविर में तत्काल आवर्ती निधि एवं विक्रय प्रमाणपत्र आवेदकों को प्रदान किये गये. महापौर श्री एजाज ढेबर ने स्कूटी में पार्षद सुश्री विश्वन्दीनी पाण्डेय, जोन कमिश्नर सहित वार्ड के अमन नगर में नाली बनाने की मांग पर निरीक्षण कर तत्काल नाली निर्माण प्रारम्भ करवाया. वहीं रेल्वे ओवरब्रिज मोवा के नीचे ठेलों, गुमटियों को कबाड़ी व्यवसायी को हटाकर व्यवस्थित करने के निर्देश दिये।
नगर निगम जोन 9 के डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर वार्ड के शिविर में महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा के साथ मिलकर एमआईसी सदस्य श्री नागभूषण राव, श्रीमती द्रोपती हेमंत पटेल, एमआईसी सदस्यों, पार्षदगणों की उपस्थिति में जोन 9 कार्यालय के पीछे पे एन्ड यूज योजना के तहत नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानागार परिसर का फीता काटकर लोकार्पण करके नागरिकों को एक और शानदार सौगात दी. इसका रखरखाव एवं संधारण 30 वर्षों तक उज्जवल सेनिरेशन सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन के माध्यम से निगम जोन 9 द्वारा करवाया जायेगा. शिविर में महापौर एवं ग्रामीण विधायक ने पार्षद एवं एमआईसी सदस्य के साथ हरि ओम एवं कान्हा महिला स्वसहायता समूह को 2 लाख 40 हजार रूपये बैंक लींकेज के माध्यम से प्रदान किये. वहीं 5 महिला स्वसहायता समूह को कुल 50000 रूपये का अनुदान एनयूएलएम के माध्यम से प्रदान किया।
रानी लक्ष्मी बाई वार्ड एवं डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर वार्ड में आज के शिविर में इन दोनों वार्डों में कुल 813 आवेदन शिविर में मिले, जिनमें से 727 आवेदन तत्काल निराकृत कर दिये गये। 312 आय प्रमाणपत्र तत्काल बनाकर दिये गये। मोर महापौर मोर द्वार अभियान के तहत अब तक विगत 27 जून से आज 9 जुलाई तक 12 दिनों में 24 वार्डो में लगाये गये शिविर में कुल 7356 आवेदन प्राप्त हुए हैँ, जिसमें 6213 आवेदनों को तत्काल निराकृत किया गया है। दस्तावेज पूर्ण न होने पर 11 आवेदन अस्वीकृत किये गये है। 1132 आवेदनों को निदान हेतु प्रक्रिया में लिया गया है । जिसमें 550 आवेदन मतदाता परिचय पत्र बनाने के सम्मिलित हैँ । 1991 लोगों को आय प्रमाण पत्र, 849 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 393 लोगो को नया आधार कार्ड, 61लोगो को वेंडर कार्ड, 61 लोगो को बैंक लिंकेज, 31 लोगो को नया नल कनेक्शन , नल कनेक्शन को 20 स्थानों पर तत्काल सुधारा गया है। 338 लोगो को नया श्रमिक कार्ड, 286 लोगो को नया राशन कार्ड दिया गया है। विद्युत विभाग ने 22 नये लाईट लगाये हैं। 27 स्थानों पर स्ट्रीट लाईट सुधारे है।
70 स्थानों पर नाली की तत्काल सफाई करवायी गयी है। कोविड टीका 114 लोगो को लगाया। 29 स्थानों से कचरा तत्काल उठाया गया है। पी.एम. स्वनिधि प्रोफाईलिंग योजना में 82 प्रकरण स्वीकृत हुए है। 193 जाति प्रमाण पत्र, 224 निवास प्रमाण पत्र, 39 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, सहित प्रधानमंत्री आवास योजना में 41 आवेदन एवं पेंशन योजनाओं में 40 आवेदन स्वीकृत किये गये है। शिविर में राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड तत्काल बनाकर दिये गये। इस तरह एक पंडाल के नीचे आमजनों को विविध शासकीय योजनाओं का तत्काल वांछित लाभ दिलवाया गया। महापौर श्री एजाज ढेबर ने लोगों की भीड़ को देखकर जनसुविधा हेतु आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड के स्टाल में सभी दस्तावेज देखकर टोकन देकर कार्य करने के पुनः निर्देश दिये, ताकि लोगों को असुविधा ना होने पाये। दोनों वार्डों के 25 नागरिकों ने महापौर को फोन पर जनसमस्या बताई, जिनका तत्काल परीक्षण कर त्वरित समाधान करने के महापौर ने निर्देश दिये। महापौर श्री एजाज ढेबर वार्ड 9 व 10 के शिविर के एक पंडाल में लगाये गये सभी विभागों के जनसमस्या निवारण शिविर में प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण करते रहे एवं कार्य की माॅनिटरिंग स्वयं करके लोगो से समस्याएं पूछकर उनका त्वरित निराकरण अपने समक्ष अधिकारियों को बुलाकर निर्देशित कर प्रशासनिक तौर पर सुनिश्चित करवाते रहे, जिससे दोनों वार्ड के रहवासियों को तत्काल राहत प्राप्त हुई।
11 जुलाई 2022 सोमवार को नगर निगम जोन 9 के पण्डित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 8 के हॉट बाजार कचना में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं जोन 3 के काली माता वार्ड क्रमांक 11 के खम्हारडीह सामुदायिक भवन वार्ड पार्षद कार्यालय में मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत तेरहवें दिन दोपहर 2ः30 बजे से संध्या 5ः30 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जायेगा। इसके पूर्व महापौर श्री एजाज ढेबर शिविर दिवस दिनांक 11 जुलाई 2022 सोमवार को निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फोन नंबर 9111666201 अथवा 9301953201 पर पण्डित मोतीलाल नेहरू वार्ड एवं काली माता वार्ड के रहवासी लोगों से जनसमस्या एवं सुझाव को लेकर वार्ड के संबंध में सीधे चर्चा कर जनसमस्या और सुझाव प्राप्त करेंगे ।

Journalist खबरीलाल