Breaking News

News Raipur :: अवैध अहाता चल रहे हैं, आबकारी और पुलिस विभाग मौन:

post

राजधानी रायपुर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में अवैध अहाता संचालित हो रहे हैं जिसके चलते आये दिन शराबियों में झड़प होती रहती है। सरकार ने इस वर्ष अभी तक शराब दुकान के क्षेत्र में अहाता संचालित करने हेतु टेंडर जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद अहाता व्यापक पैमाने में संचालित हो रहे हैं। छग आबकारी विभाग इस बाबत मौन धारण किये हुए हैं। एक्साइज डीओ , अन्य अधिकारियों से बात करने पर वे चुप्पी साध लेते हैं, कोई जवाब उनसे नहीं मिलता है। सूत्र कह रहे हैं कि ये सब अहाता राजनीति में दखल रखने वाले लोगों , बाहुबलियों के शह पर उनके लोग अहाता संचालित कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि आज 11 अगस्त 2022 को रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शराब दुकान के सामने शाम 5 -6 बजे के बीच कुछ शराब प्रेमियों के बीच झड़प हुई थी जो पुलिस के पहुंचने के पहले वे भाग निकले थे। हमने इस बात की पुष्टि करने हेतु गंज थाना के निरीक्षक महोदय से मोबाइल नम्बर 9479191030 पर सम्पर्क किया , उन्होंने टेलीफोन पर कहा - कुछ लोगों के बीच झड़प हुई थी और पुलिस के पहुंचने से पहले वे भाग निकले थे।

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो अहाता / पीने की व्यवस्था नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति निर्मित हुई जिसे पुलिस और आबकारी विभाग जांच करने के पश्चात ही असली हकीकत सामने आएगी। लेकिन एक बात यह समझ से बाहर है कि समूचे छग में बिना टेंडर के किस तरह से ये सब अहताएँ संचालित हो रही है ? 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner