Breaking News

Janjgir-Champa : प्रधान पाठक ने ट्रेन से कटकर किया आत्महत्या:

post

Janjgir-Champa। जिले के नैला चौकी थाना क्षेत्र के खोखसा फाटक के पास 55 वर्षीय शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुरेश यादव बलौदा विकासखंड के नवागांव के मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर के कलेक्ट्रेट कॉलोनी के वार्ड नंबर- 19 के रहने वाले सुरेश यादव (55) बुधवार की सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले थे। उन्होंने घर के गेट को बाहर से बंद कर दिया था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे, तो उनका बेटा अमित यादव अपने पिता को ढूंढने के लिए निकला।

उसे पता चला कि खोखसा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। जब उसने वहां जाकर देखा, तो उसके पिता सुरेश यादव का शव उसे दिखाई दिया। अमित ने तुरंत पिता के आत्महत्या की खबर परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक की पत्नी और बेटी मौके पर पहुंची।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner