Breaking News

Kabirdham : जल जीवन मिशन के कार्यों का हो रहा तेजी से क्रियान्वयन:

post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत राज्य के ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल  जीवन मिशन के कार्यों का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने मिशन के कार्यों को समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिसके परिपालन में मैदानी इलाके में वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों का फीडबैक ले रहे हैं।

इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जल जीवन मिशन के कार्याें की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पंडरिया विकासखण्ड के सूदूर ग्रामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले के मैदानी सहित वनांचल के कुल 957 ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर श्री महोबे ने कांपादाह में नवनिर्मित पानी टंकी की भी जांच की।  इसके बाद दुल्लापुर के यादव पारा में औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि वे यह देखने आए है कि आप लोगों के घरों के आंगन में जल जीवन मिशन के तहत नल लगा हुआ है कि नही। और उन नलों में पानी की सप्लाई सही ढंग से आ रही है कि नही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, एसडीओ और जनपद सीईओ उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner