Breaking News

Raigarh :: पार्षद दम्पति ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार:

post

रायगढ़। बाहुबलियों के आतंक से पीड़ित रायगढ़ के पार्षद दंपति ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। यह दंपति बाहुबलियों की प्रताड़ना और पुलिस के दबाव पूर्ण रवैया से त्रस्त हो चुका है । दंपति का यह भी आरोप है कि उनके साथ जो भी घटनाएं हो रही हैं वह रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक का नाम लेकर की जा रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या रायगढ़ में बाहुबलियों का राज है और कानून व्यवस्था चंद नेताओं की उंगलियों के इशारे पर चल रही है।

बहरहाल इस  दंपति ने कई संगीन आरोप रायगढ़ की पुलिस व्यवस्था पर भी लगाते हुए इच्छा मृत्यु की इजाजत राष्ट्रपति से मांगी है । आपको बता दें कि इस दंपति ने हाल ही में जहर सेवन कर खुदकुशी की भी कोशिश की थी लेकिन समय रहते इलाज मिल जाने के कारण इनकी जान बच गई है, इतना सब कुछ होते हुए भी पुलिस महिला पार्षद से छेड़छाड़ एवं अपहरण की कोशिश करने वाले बाहुबलियों के ऊपर कोई कार्यवाही अब तक नहीं की है और ना ही पार्षद पति का हाथ तोड़ने वाले इन बाहुबलियों पर कोई कार्रवाई की गई है ।

आरोप यह है कि रायगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी राजनीतिक दबाव में आकर सट्टा संचालक का फेवर कर रहे हैं और प्रताड़ना से तंग परिवार को रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर उन पर उल्टा ही गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराने की धमकी भी दे रहे हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner