Breaking News

Surajpur :: कोयला खदान में घूमने गए युवक की पिटाई, SECL प्रबंधन ने साधी चुप्पी:

post

सूरजपुर :  सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ वर्दीधारी एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस घटना के बाद पीड़ित युवक और उसके परिजन इतना डरे हुए हैं कि वह इस मामले की शिकायत करने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, वही पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त युवक का नाम टोमिन राम है। इसका कुसूर मात्र इतना था कि वह घूमने के लिए एसईसीएल के गायत्री कोयला खदान जा पहुंचा था, जिसके बाद सीआईएसफ के जवानों ने इसे पकड़ लिया और कोयला चोरी का आरोप लगाते हुए इसकी सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं उनके द्वारा इस मारपीट का वीडियो बनाया गया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। कई घंटों तक बंधक रखने के बाद आखिरकार उसे छोड़ दिया गया, वह किसी तरह घर पहुंचा और अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई। बताया जा रहा है उसके शरीर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। इस पूरे मामले में एसईसीएल प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner