पत्नी की भाषा पसंद नहीं आई तो पति ने संबंध तोड़ दिया:

post

आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। पति ने शिकायत की कि उसे पत्नी की भाषा पसंद नहीं है। पत्नी कुछ पूछे तो झगड़ा करने लगता है। पत्नी का कहना है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इस वजह से बात नहीं करता और संबंध खत्म कर दिए। यह आरोप रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंची महिला ने अपने पति पर लगाए। वहीं, पति ने पत्नी पर गलत भाषा बोलने के आरोप लगाए। मामले में समझौता नहीं हो सका। उन्हें अगली तारीख दे दी गई है।

कमला नगर क्षेत्र की युवती की शादी 10 महीने पहले वाराणसी के एक युवक के साथ हुई थी। युवक एक कंपनी में सीए है। दोनों में पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा है। युवती 2 महीने से मायके में है। युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलर को बताया कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इस वजह से उससे संबंध तोड़ दिए। ज्यादातर समय मोबाइल में व्यस्त रहता है। कुछ पूछो तो झगड़ा करने लगता है। ससुराल वाले भी उसका साथ देते हैं। पति का कहना है कि पत्नी गलत भाषा बोलती है जो उसको पसंद नहीं है। वह अपनी भाषा में सुधार करे। मेरे किसी महिला से कोई संबंध नही हैं। काउंसिलर अमित गौड़ ने बताया कि मामले समझौता न होने के कारण अगली तारीख दे दी है। 

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!