वेट लॉस से लेकर दिल की सेहत तक का ख्याल रखता है अनार का जूस, ये हैं फायदे:

post

Pomegranate Juice Benefits: अगर आप अपने बढ़ते
वजन को कंट्रोल करने के साथ चेहरे पर गुलाबी निखार भी बनाए रखना चाहते हैं
तो रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीना शुरू कर दीजिए। जी हां, लोगों को अकसर
यह लगता है कि अनार का जूस सिर्फ शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
जबकि अनार में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,आयरन,विटामिन
सी,पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व व्यक्ति को कई हेल्थ बेनिफिट्स
देते हैं। आइए जानते हैं अनार का जूस पीने के ऐसे ही कुछ गजब के फायदों के
बारे में।   

Know how pomegranate juice keep your heart healthy ag | जानिए क्यों दिल की  बीमारियों में फायदेमंद है अनार का जूस - Latest News & Updates in Hindi at  India.com Hindi

अनार का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे-

मजबूत पाचन तंत्र-

रोजाना अनार का जूस पीने से व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत बनता है। अनार का
रस पीने से पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलने के साथ पाचन संबंधी समस्याएं
जैसे सूजन, कब्ज,गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती
है। अनार में मौजूद यौगिक आंत के लिए अच्छे बैक्टीरिया को प्रोत्साहित करके
पाचन तंत्र में जलन की समस्या को भी कम करने में मदद कर सकते हैं।

एनीमिया से राहत-

अनार का जूस नियमित पीने से एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सकता है।
अनार के जूस में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद
करता है। 

दिल की सेहत का रखें ख्याल-

अनार के जूस का सेवन करने से दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है। यह स्ट्रोक और
दिल के दौरे जैसी स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को बढ़ने से रोक सकता है।
अनार में मौजूद पोषक तत्व रक्तचाप को कंट्रोल करके दिल की धमनी की सूजन को
कम कर सकते हैं। 

गलोइंग स्किन-

प्रदूषण और सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में आने से त्वचा को
नुकसान पहुंचता है। लेकिन अनार के जूस का सेवन त्वचा को यूवी किरणों से
बचाने में मदद करके त्वचा के निखार को बनाए रखने में मदद कर सकता है।  

वेट लॉस में फायदेमंद-

अनार के जूस का नियमित सेवन वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। अनार में मौजूद
पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म बूस्ट करके फैट
बर्न करने में मदद करते हैं। यह आपकी भूख को कम करके लंबे समय तक पेट के
भरे होने का अहसास करवाते हैं। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। 

अनार का जूस पीने का सही समय-

अनार का जूस पीने का सही समय दिन का होता है। इस समय अनार का जूस पीने से
शरीर को एनर्जी और ताजगी मिलती है। जबकि रात को अनार का जूस पीने से नींद
खराब हो सकती है। इसके अलावा अनार में मौजूद नेचुरल शुगर दिन में आसानी से
पच जाती है, जबकि रात को इसे पचने में परेशानी होती है।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!