ग्रीन कॉफी के फायदे जान हो जाएंगे हैरान, वजन घटाने में करता है मदद:

post

ग्रीन टी के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं लेकिन अब ग्रीन टी
नहीं बल्कि ग्रीन कॉफी का चलन बढ़ गया है। जी हां, अभी तक अगर आप ब्लैक
कॉफी पीते आए हैं तो एक बार ग्रीन कॉफी का टेस्ट लें। जिसके काफी सारे
फायदे हैं। तो चलिए जानें कैसे ग्रीन कॉफी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो
सकता है। 

Health First Pure Organic Arabica Green Coffee Beans For Weight Management  - 200Gm : Amazon.in: Health & Personal Care

क्या होती है ग्रीन कॉफी

ग्रीन कॉफी, कुछ अलग नहीं बल्कि कॉफी के अधपके बीज होते हैं। दरअसल, कॉफी
के बीजों को पूरी तरह से पकने के बाद भून दिया जाता है। जिसकी वजह उनका रंग
भूरा हो जाता है। लेकिन जब ये बीज अधपके और हरे रंग के होते हैं। तो
इन्हें पीने के लिए इस्तेमाल में ले लिया जाता है। इन बीजों में साधारण
कॉफी के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बीजों को जब भून दिया
जाता है तो उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है। वहीं ये बिना भूने बीज
पूरी तरह से पोषण से भरपूर होते हैं। जानें ग्रीन कॉफी को पीने के फायदे।

What Is Green Coffee—and How Is It Made?

वेट लॉस में मदद

ग्रीन कॉफी को पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमे क्लोरोजेनिक एसिड
होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स है। और शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को
भी कंट्रोल करता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 

डायबिटीज के लिए बढ़िया पेय

डायबिटीज के रोगी जो ब्लड शुगर लेवल हाई होने की शिकायत करते हैं। उन्हें
ग्रीन कॉफी पीने से फायदा मिल सकता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है
साथ ही इसमे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स टाइप 2 डायबिटीज के असर को कम करता है। 

हार्ट डिसीज का खतरा कम

कुछ स्टडी दावा करती हैं कि ग्रीन कॉफी को पीने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

ब्लड प्रेशर को करती है कंट्रोल

ग्रीन कॉफी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। ग्रीन कॉफी
में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ऐसा एंटीऑक्सीडेंट्स है जो क्रॉनिक डिसीज को
रोकने में मदद करता है। वहीं इसके कंपाउंड ब्लड प्रेशर को भी कम करने में
मदद करते हैं। इससे ब्लड फ्लो की रुकावट दूर होती है। 

ग्रीन कॉफी पीते समय सावधानियां

-ग्रीन कॉफी के फायदे से जुड़ी रिसर्च बेहद कम हैं। ऐसे में इसे पीने से कई
सारे नुकसान होने की संभावना रहती है। कैफीन की मात्रा ज्यादा होने की वजह
से इससे नींद में कमी, स्ट्रेस जैसी समस्या पैदा हो सकती हैं। -वहीं ग्रीन
कॉफी की ज्यादा मात्रा पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी खतरा रहता है। 

-हालांकि हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीन कॉफी की थोड़ी मात्रा पी जा सकती है। 

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!