मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद 1 घंटे का शानदार रूटीन ऐसे करें फॉलो:

post

अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो सुबह की सैर आपके लिए बहुत जरूरी है। सुबह
की सैर के कई फायदे हैं, जिनमें बेहतर रक्त संचार भी शामिल है। सुबह की
सैर से शरीर की चर्बी को संतुलित करने के साथ-साथ तनाव से भी छुटकारा पाया
जा सकता है। अब यहां सवाल यह उठता है कि सुबह की सैर से आने के बाद आपको
सबसे पहले क्या करना चाहिए। यह जानना आपके लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि
अगर आप मॉर्निंग वॉक से आने के बाद कुछ गलत खा लेते हैं तो इसका फायदा आपको
बिल्कुल भी नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं कि मॉर्निंग वॉक से आने के एक घंटे
बाद तक आपको क्या खाना-पीना चाहिए और क्या करना चाहिए।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें: मॉर्निंग वॉक करने से हमारी मांसपेशियां
गर्म होती हैं। इस दौरान अगर आप मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते
हैं तो स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह शरीर को लचीला बनाने में भी
मदद करता है। अगर आप टहलने के तुरंत बाद बैठ जाते हैं तो इससे आपके शरीर
में दर्द हो सकता है।

खूब पानी पिएं: सुबह की सैर करते समय हमें खूब पानी पीना चाहिए। इसका
कारण यह है कि पैदल चलने से शरीर थक जाता है और पानी खत्म होने लगता है।
यही कारण है कि सैर से लौटते समय भी शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के
लिए इलेक्ट्रोलाइट पेय का उपयोग किया जा सकता है।

शरीर को ठंडक पहुंचाएं: जब हम सुबह की सैर करते हैं तो इससे हमारा शरीर
गर्म होता है। यही कारण है कि सैर से लौटते ही सबसे पहले हमें अपने शरीर
को ठंडा करना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि कुछ देर शांति से
बैठें, ताकि दिल की धड़कन सामान्य हो जाए और थके हुए शरीर को थोड़ा आराम
मिल जाए।

प्रोटीन शेक का सेवन: जिस तरह मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में पानी की
कमी हो जाती है। उसी प्रकार हमारी ऊर्जा भी कम हो जाती है। इसलिए जब भी आप
सुबह की सैर से लौटें तो प्रोटीन शेक या केला खाने की कोशिश करें। इससे न
सिर्फ मांसपेशियां मजबूत होंगी बल्कि शरीर को कई जरूरी विटामिन भी मिलेंगे।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!