केजरीवाल के इंसुलिन और खाने को लेकर क्या बोले जेल के डीजी:

post

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते 23 दिनों से एशिया के सबसे बड़े जेल तिहाड़ में बंद हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने जेल प्रशासन पर उन्हें जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने तो केजरीवाल को 'स्लो डेथ' देने तक की बात कही है। मंगलवार सुबह सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें इंसुलिन दी गई। जेल जाने के बाद पहली बार उन्हें इंसुलिन दी गई है। जेल में केजरीवाल के खाने को लेकर भी विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल, उनके लिए घर से खाना आता है। ऐसे में तिहाड़ के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल से जब इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'हमारे यहां शुगर के 900 से 1000 मरीज हैं। हम सभी को मैनेज करते हैं।'

खाने को लेकर क्या बोले तिहाड़ डीजी
तिहाड़ डीजी से पूछा गया कि 'आप' यह आरोप लगा रही है कि केजरीवाल को समय पर खाना और इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा, 'देखिए, दो बाते हैं... खाना और इंसुलिन। खाना हमारे यहां समय पर दिया जाता है। इनका (केजरीवाल) खाना घर से आता है। ऐसे में आने में, चेक होने में और इन तक पहुंचने में अगर 5-7 मिनट लगता है, तो यह लगेगा। इंसुलिन की जो बात है तो हमारे यहां 900 से 1000 लोग शुगर के मरीज हैं। मैं इन सभी लोगों को रोज मैनेज कर रहा हूं। मेरे लिए यह मुद्दा नहीं है। लेकिन अगर लोग राजनीति के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, तो मुझे इसमें शामिल नहीं होना...'

लेटर पर क्या बोले जेल डीजी
दरअसल, सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ सुपरिटेंडेंट को एक पत्र लिखकर रोजाना इंसुलिन की मांग की है। इसपर तिहाड़ डीजी संजय बेनीवाल ने कहा, 'देखिए 20 हजार आदमी रहते हैं मेरे पास... हर किसी को कुछ न कुछ समस्याएं होती हैं। हमें उनके निवारण की भी व्यवस्था करनी होती है। तो लोग अमूमन पत्र लिखते हैं। उनके अभिभावक भी हम लोगों को लेटर लिखते हैं। इसका हम निवारण भी करते हैं।'

साफ-सफाई पर भी बयान
तिहाड़ डीजी ने आगे कहा, 'हर जेल में एक विजिटिंग जज होते हैं, जो देखते हैं कि क्या जेल में स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं हैं। क्या दवाइयां हैं। क्या जहां कैदी सोते हैं वह जगह साफ है। वह अपनी रिपोर्ट भी देते हैं। वह कैदियों की शिकायतें भी सुनते हैं।' बता दें कि कथित शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद हैं। इसी जेल में कुख्ताय अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भी है।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!