रायपुर. छत्तीसगढ़ में सीबीआई का बैन हटने के बाद अब प्रदेश के मामले को लेकर जांच शुरू की जाएगी। इस बीच प्रदेश सरकार ने सीबीआई को प्रदेश के दो मामले के जांच करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस सूचना के अनुसार अब सीबीआई हर मुद्दे पर जांच कर सकती है। इसमें सबसे पहले अब सीबीआई बिरनपुर हत्याकांड और सीजी पीएससी घोटाले को लेकर जांच-पड़ताल करेगी।
बतादें कि छत्तीसगढ़ में सीबीआई पर बैन करने से पहले राज्य के कई मामले को लेकर जांच की जा चुकी है। सीबीआई ने राज्य में जग्गी हत्याकांड, बिलासपुर के पत्रकार सुशील पाठक और छुरा के उमेश राजपूत की हत्या, एसईसीएल कोल घोटाला, आईएएस बीएल अग्रवाल रिश्वत कांड, भिलाई का मैगनीज कांड और एक पूर्व मंत्री की कथित अश्लील सीडी कांड की जांच में हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक अब तक छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने आधा दर्जन मामलों की जांच कर चुकी है। वहीं इस बीच सीबीआई की जांच की अधिसूचना को लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार का बड़ा कदम माना जा सकता है। इससे पहले इन मामलों को लेकर राज्य की जांच एजेंसी कर रही थी, वहीं इस मामले में अब सीबीआई को जांच का जिम्मा दिया गया है।

Journalist खबरीलाल