Breaking News

कंगना रनौत ने राहुल गांधी को बोला विध्वंसक, जहरीला, देश पर कलंक:

post

नई दिल्ली। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने देश में एक बार फिर अडानी के शेयर को लेकर हलचल पैदा कर दी है। इसके कारण अब विपक्ष सेबी चीफ का इस्तीफा और जेपीसी जांच की मांग रहा है। इसी बीच आज बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी कोसबसे खतरनाक आदमी कहा हैं, साथ ही उन्हें जहरीला और विध्वंसक भी बताया है।

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिख कहा कि राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वे कटु, जहरीले और विध्वंसक हैं, उनका एजेंडा है कि अगर वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो इस देश को बर्बाद कर दें। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को सीधा टारगेट करती है जिसका राहुल गांधी कल रात समर्थन कर रहे थे, वह एक बेकार की बात साबित हुई।

आगे कहा कि वे इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी, आप जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए और जिस तरह से आप पीड़ित हैं, इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद को पीड़ित करने के लिए तैयार हो जाइए। वे आपको कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे। आप एक कलंक हैं।

बता दें कि बीते दिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी हिंडनबर्ग की ओर से सेबी प्रमुख पर लगाए गए आरोपों के बाद सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने रविवार को कहा कि सेबी की अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों से संस्था की शुचिता के साथ गंभीर समझौता हुआ है और उन्होंने पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर फिर स्वत: संज्ञान लेगा।

आगे उन्होंने कहा था कि देशभर के ईमानदार निवेशकों के मन में सरकार के प्रति कई सवाल हैं, जैसे- सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? अगर निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा- पीएम मोदी, सेबी अध्यक्ष या गौतम अदाणी?

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner